ePaper

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल : संघ

Updated at : 20 Aug 2017 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल : संघ

प्रदर्शन . मांगों को लेकर डाकसेवकों का प्रदर्शन अरवल ग्रामीण : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ जिला इकाई के तत्वावधान में हड़ताल के तीसरे दिन मुख्य डाक घर को बंद करा कर हड़ताल कर्मी धरना पर बैठे. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मुनारिक राम ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों […]

विज्ञापन

प्रदर्शन . मांगों को लेकर डाकसेवकों का प्रदर्शन

अरवल ग्रामीण : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ जिला इकाई के तत्वावधान में हड़ताल के तीसरे दिन मुख्य डाक घर को बंद करा कर हड़ताल कर्मी धरना पर बैठे. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मुनारिक राम ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों के साथ सरकार अन्याय कर रही है जबकि इसके लिए ग्रामीण डाक सेवक कमेटी की सिफारिशों को एआइजीडीएसयू के सुझावों के साथ सरकार को दिये रिपोर्ट पर पुर्नविचार के लिए छह सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया था.
इसी मुद्दा को लेकर संसद का घेराव भी किया गया था. सरकार द्वारा इस पर कोई ठोस पहल नहीं किये जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया. इसी के तहत ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर है. जब तक मांगों की पूर्ति नहीं की जाती है तब हड़ताल को जारी रखने का आह्वान किया. धरना में विवेकानंद सिंह, रामनारायण शर्मा, दयानंद शर्मा, बलवंत कुमार के अलावे अन्य ग्रामीण डाक सेवक शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन