हिलसा में हथियार के बल पर लाखों की संपत्ति चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2017 7:54 AM
हिलसा : अपराधियों ने बीती रात गृहस्वामी को हथियार का भय दिखा कर घर से करीब एक लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गया, जबकि ग्रामीणों के जाग जाने के बाद मवेशी ले जाने में असफल रहा. घटना हिलसा थाना क्षेत्र के अगनू बिगहा गांव की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिलसा थाना […]
हिलसा : अपराधियों ने बीती रात गृहस्वामी को हथियार का भय दिखा कर घर से करीब एक लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गया, जबकि ग्रामीणों के जाग जाने के बाद मवेशी ले जाने में असफल रहा. घटना हिलसा थाना क्षेत्र के अगनू बिगहा गांव की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिलसा थाना क्षेत्र के अगनू बिगहा गांव निवासी मिथलेश प्रसाद बीते शुक्रवार की रात्रि परिवार संग अपने घर में सो रहा था तभी करीब 12 बजे चार-पांच की संख्या में अपराधियों ने मुख्य दरवाजा को तोड़ कर घर में प्रवेश किया और गृहस्वामी को हथियार का भय दिख कर घर में रखे बक्से से जेवर, कपड़ा, बरतन के साथ-साथ मवेशी भी खोल कर ले जा रहे थे
कि गृहस्वामी के द्वारा शोर-शराबा के बाद ग्रामीण जाग गये और ग्रामीण को आते देख चोर मवेशी को छोड़ कर भाग गये. गृहस्वामी ने बताया कि चोरों द्वारा करीब एक लाख रूपये की संपत्ति चुरा ली गयी है. इस संबंध में पीड़ित द्वारा स्थानीय थाना में गांव के ही श्याम सुंदर प्रसाद, अजीत कुमार, राकेश कुमार को नामजद एवं तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष आर.के. झा ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले को पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










