पदाधिकारियों के प्रयास के बावजूद नहीं टूटा अनशन

करपी : बिजली की समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में तीन दिनों से अनशन पर बैठे अनशनकारियों को समझाने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार एसडीओ रोहित कुमार कनीय अभियंता सनातन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी अनशन स्थल पर पहुंचे. पदाधिकारियों के समझाने के बावजूद अनशनकारी अनशन समाप्त करने को तैयार […]
करपी : बिजली की समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में तीन दिनों से अनशन पर बैठे अनशनकारियों को समझाने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार एसडीओ रोहित कुमार कनीय अभियंता सनातन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी अनशन स्थल पर पहुंचे. पदाधिकारियों के समझाने के बावजूद अनशनकारी अनशन समाप्त करने को तैयार नहीं हुए तो कार्यपालक अभियंता ने लिखित आश्वासन दिया कि करपी के जर्जर पोल एवं तार को दुरुस्त किया जायेगा.
साथ ही साथ एलटी एवं 11000 बिजली के तार को अलग किया जायेगा. यह सारा काम रविवार से ही शुरू किया जायेगा. बिजली की अन्य आवश्यकतानुसार सामग्री रविवार से ही करपी को उपलब्ध करा दी जायेगी तथा 11000 बिजली तार के नीचे जाली लगाने का कार्य किया जायेगा. इसके लिए उन्होंने अनशनकारियों से 20 दिनों का समय मांगा. कार्यपालक अभियंता ने लिखित आश्वासन दिया कि बिजली बिल के सुधार के लिए 16 से 18 अगस्त तक करपी प्रखंड कार्यालय में शिविर लगाया जायेगा. इस शिविर में बिजली बिल से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा. इसके साथ-साथ करपी सहदेव यादव कॉलेज से लेकर करपी टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक एबी स्विच लगायी जायेगी, जिससे कि इसके आगे 11000 लाइन में फॉल्ट आने पर यहीं से बिजली काट कर बिजली की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाये, जिससे कि करपी को अनवरत बिजली मिलती रहे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




