पुलिस से हाथापाई कर दो पियक्कड़ों को छुड़ाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2017 6:11 AM
मसौढ़ी : धनरूआ प्रखंड की सांडा पंचायत के पूर्व मुखिया पति राजेश बिंद ने मंगलवार की शाम पुलिस से हाथापाई कर गिरफ्तार दो पियक्कड़ों को छुडाकर उन्हें भगा दिया. बाद में पुलिस ने राजेश बिंद पर कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया. जानकारी के मुताबिक धनरूआ थानाध्यक्ष रोहन कुमार सांडा मुसहरी में मंगलवार की […]
मसौढ़ी : धनरूआ प्रखंड की सांडा पंचायत के पूर्व मुखिया पति राजेश बिंद ने मंगलवार की शाम पुलिस से हाथापाई कर गिरफ्तार दो पियक्कड़ों को छुडाकर उन्हें भगा दिया. बाद में पुलिस ने राजेश बिंद पर कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया. जानकारी के मुताबिक धनरूआ थानाध्यक्ष रोहन कुमार सांडा मुसहरी में मंगलवार की शाम शराबबंदी अभियान के तहत छापेमारी कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने रसलपुर गांव के मंटू समेत दो को दारू पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और
उन्हें पुलिस के जवान को सौंप फिर से छापेमारी में लग गये. पुलिस ने बताया कि इसी बीच सांडा पंचायत के पूर्व मुखिया पति व शिक्षक राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और गिरफ्तार युवकों को देख भड़क गये. उन्होंने पुलिस से उन्हें छोड देने को कहा. जब पुलिस ने ऐसा करने से मना कर दिया तो वे पुलिस से उलझ हंगामा करने लगे. इसका फायदा उठा दोनों गिरफ्तार पियक्कड़ फरार हो गये. बाद में पुलिस ने गिरफ्तार पियक्कडों को छुड़ाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में राजेश बिंद को हिरासत में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










