शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई हो रही बाधित
Updated at : 22 Jul 2017 9:43 AM (IST)
विज्ञापन

कुर्था (अरवल) : इंटर स्तरीय राम रतन उच्च विद्यालय कुर्था का अन्य सरकारी विद्यालयों से बेहतर व्यवस्था है. स्कूल में प्रवेश करते ही देखा गया कि स्कूल का गेट खुला है. बच्चें अपने-अपने पठन-पाठन में लगे हुए है. प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा स्कूल के ऑफिस के सरकारी कागजात की कार्य कर रहे थे. स्कूल के नीचे […]
विज्ञापन
कुर्था (अरवल) : इंटर स्तरीय राम रतन उच्च विद्यालय कुर्था का अन्य सरकारी विद्यालयों से बेहतर व्यवस्था है. स्कूल में प्रवेश करते ही देखा गया कि स्कूल का गेट खुला है. बच्चें अपने-अपने पठन-पाठन में लगे हुए है. प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा स्कूल के ऑफिस के सरकारी कागजात की कार्य कर रहे थे. स्कूल के नीचे बने कमरों में नौ-दस वर्ग की पढ़ाई कर रहे थे जबकि इंटर के छात्र-छात्रा बिल्डिंग के ऊपरी तल्ले पर शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ाई कर रहे थे.
स्कूल का जायजा लेने शुक्रवार को 11:30 बजे जब प्रभात खबर की टीम विद्यालय में पहुंची तो विद्यालय का गेट खुला था. 1566 नामांकित छात्रा वाला विद्यालय में अंदर जाते ही देखा गया कि माहौल पूरी तरह शांत थी. बच्चे अपने-अपने रूम में पढ़ाई कर रहे थे. नवम व दस वर्ग में बच्चों की उपस्थिति 1010 व इंटर में 210 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. हालांकि स्कूल में पर्याप्त कमरा उपलब्ध थे पर कई कमरों की हालात काफी जर्जर थे. माध्यमिक में उर्दू व गणित के शिक्षक मौजूद थे जबकि विज्ञान के शिक्षिका मातृत्व अवकाश में थी वहीं भौतिकी व संस्कृत के शिक्षक प्रशिक्षक में गये थे. इंटर में इतिहास, राजनीतिक शास्त्र व उर्दू के अलावे किसी भी विषय के शिक्षक नहीं थे. मजबूरन बच्चों को ट्यूशन का सहारा लेना पड़ रहा है.
उक्त विद्यालय के शिक्षक भी अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए समय से स्कूल पहुंचते है. विद्यालय में माध्यमिक के सात व इंटर के चार शिक्षक व शिक्षिका पदस्थापित है. हालांकि खेल का मैदान नहीं होने के कारण बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता में असुविधा होती है. विद्यालय में प्रयोगशाला , पुस्तकालय व जम के लिए एक-एक कमरा उपलब्ध है. वहीं छात्रों के लिए चार शौचालय, छात्रा के लिए एक शौचालय व चार चापाकल स्कूल परिसर में उपलब्ध है. हालांकि विद्यालय प्रबंधन द्वारा छह और कमरों की आवश्यकता बताया जाता है. चूंकि विषय पढ़ायी में दिक्कतें होती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




