हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर जलजमाव

कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर जलजमाव से अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले पर न तो पीएचसी के प्रभारी ने गंभीरता दिखायी है और न ही स्वास्थ्य प्रबंधक मजदूर न मरीजों […]
कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर जलजमाव से अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले पर न तो पीएचसी के प्रभारी ने गंभीरता दिखायी है और न ही स्वास्थ्य प्रबंधक मजदूर न मरीजों के उसी जमे पानी में घुसकर अस्पताल में आना पड़ता है.
इस बाबत ग्रामीण संजय कुमार, राजेश कुमार, शुभम कुमार ने बताया कि अस्पताल कर्मियों की लापरवाही का नतीजा है कि हॉस्पीटल कैंपस के अंदर गंदगियों का अंबार व मुख्य द्वार पर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ प्रमोद कुमार ने बताया कि जलजमाव के निराकरण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुर्था को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




