ePaper

अधिकार में कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरे मुखिया

Updated at : 07 Jul 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकार में कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरे मुखिया

कुर्था (अरवल) : पंचायतों के अधिकारों में कटौती के विरोध में गुरुवार को प्रखंड मुखिया संघ ने कुर्था-गया मुख्य मार्ग को सुबह आठ बजे से जाम कर दिया तथा सरकार विरोधी नारे लगाने लगे. जाम के दौरान प्रखंड क्षेत्र की पंचायतों के मुखियाओं द्वारा जामस्थल पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गयी, जिसे संबोधित करते हुए […]

विज्ञापन

कुर्था (अरवल) : पंचायतों के अधिकारों में कटौती के विरोध में गुरुवार को प्रखंड मुखिया संघ ने कुर्था-गया मुख्य मार्ग को सुबह आठ बजे से जाम कर दिया तथा सरकार विरोधी नारे लगाने लगे. जाम के दौरान प्रखंड क्षेत्र की पंचायतों के मुखियाओं द्वारा जामस्थल पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गयी, जिसे संबोधित करते हुए खेमकरण सराय के मुखिया शमा सिद्दिकी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार में कटौती कर भेदभाव बरत रहे हैं.

पंचायत चुनाव हुए डेढ़ वर्ष बीतने को है, परंतु सरकार द्वारा पंचायतों के विकास के लिए कोई मद का आवंटन नहीं हुआ, ऊपर से मुखियाओं व वार्ड सदस्यों को आपस उलझा दिया गया. वहीं, बारा पंचायत के मुखिया पतिमलक यादव ने कहा कि सरकार पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. हालांकि सड़क जाम सुबह आठ बजे से लगभग एक बजे तक रहा. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं.

इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. मौके पर मुखिया अरशद करीम, सगीर आलम, विजय सिंह समेत प्रखंड की सभी पंचायतों के मुखिया के अलावा कई अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन