ePaper

जालसाज व्यक्तियों पर किया गया मुकदमा दर्ज

Updated at : 05 Jul 2017 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
जालसाज व्यक्तियों पर किया गया मुकदमा दर्ज

अरवल (ग्रामीण) : स्थानीय व्यवहार न्यायालय अवस्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक राज के न्यायालय में नगर पर्षद अध्यक्ष, सीओ सहित छह व्यक्तियों पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया. सुनवाई पश्चात न्यायालय ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया. इसके आलोक में अरवल थाना कांड सं 106/17 […]

विज्ञापन

अरवल (ग्रामीण) : स्थानीय व्यवहार न्यायालय अवस्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक राज के न्यायालय में नगर पर्षद अध्यक्ष, सीओ सहित छह व्यक्तियों पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया. सुनवाई पश्चात न्यायालय ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया. इसके आलोक में अरवल थाना कांड सं 106/17 दर्ज किया गया तथा अनुसंधान किया जा रहा है. सूचक विजय कुमार सिंह ने बताया कि नप अध्यक्ष नित्यानंद सिंह, सीओ आलोक दिव्या,

अंचल निरीक्षक रामानंद पासवान व शिवमंगल प्रसाद सहित छह व्यक्तियों ने उनके मकान के हड़पने की नीयत से डिमांड में हेरफेर कर जाली कागजात तैयार किया.

उन्होंने बताया कि अभियुक्त लोकसेवक होते हुए परिवादी को क्षति व अपहानीकारित करने के आशय से अशुद्ध लोक दस्तावेज की कूट-रचना की तथा अापराधिक षड्यंत्र के तहत अन्य अभियुक्त के पक्ष में मिथ्या साक्ष्य गढ़े ताकि उनकी संपत्ति का समहरण अशुद्ध अभिलेख से की जा सके. अनुसंधानकर्ता ने बताया कि अनुसंधान पश्चात अवश्य कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन