महिला दुकानदार की गोली मार कर हत्या

बनियापुर : थाना क्षेत्र के रामधनाव गांव में मंगलवार की देर रात महिला दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृत महिला उसी गांव के स्व देवनाथ सिंह की पत्नी पार्वती कुंवर (80 वर्ष) बतायी जाती है. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को […]
बनियापुर : थाना क्षेत्र के रामधनाव गांव में मंगलवार की देर रात महिला दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृत महिला उसी गांव के स्व देवनाथ सिंह की पत्नी पार्वती कुंवर (80 वर्ष) बतायी जाती है. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टर्माटम के लिए छपरा भेज दिया.
पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किये हैं. घटना की चश्मदीद गवाह और मृत महिला की पुत्री राधा देवी के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें पड़ोस के छह लोगों को नामजद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




