कुंभ से लौट रही स्कॉर्पियो पलटी, दंपती सहित सात लोग जख्मी
Updated at : 18 Feb 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव स्थित फोरलेन पर मंगलवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव स्थित फोरलेन पर मंगलवार की सुबह अनियंत्रित होकर कुंभ से लौट रही एक स्कॉर्पियो पलट गयी. हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार दंपती व चालक समेत सात लोग जख्मी हो गये, जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद दो की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार घायलों में पटना जिला के जनकपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर बस स्टैंड निवासी रंजीत कुमार, उनकी पत्नी रोशनी कुमारी, बहन कंचन कुमारी, भांजा आदित्य कुमार मिश्रा, मामा पंकज ओझा, मामी आरती ओझा एवं नालंदा जिला के एकंगरसराय निवासी सह चालक अमित कुमार शामिल है. इधर रंजीत कुमार ने बताया कि वह 16 फरवरी की रात अपनी पत्नी, बहन, भांजा, मामा व मामी के साथ स्कॉर्पियो से कुंभ नहाने के लिए प्रयागराज गये थे. मंगलवार की सुबह जब वह वापस अपने घर पटना लौट रहे थे. उसी दौरान दौलतपुर गांव स्थित फोरलेन पर विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी से बचने के क्रम में उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही चार बार पलटी खा गयी, जिससे सभी लोग जख्मी हो गये. इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी पत्नी रोशनी कुमारी एवं चालक अमीत कुमार की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. जबकि बाकी घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




