आरा : हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, नगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

नगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में दिल्ली से दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी पैसे के विवाद में हुई गोलीबारी की घटना से जुड़ी है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

नगर थाना पुलिस की टीम ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है. गिरफ्तार आरोपियों में कारनामेपुर थाना के सोनबरसा गांव निवासी स्व. विनय मिश्रा का पुत्र राकेश कुमार मिश्रा उर्फ धीरज मिश्रा एवं नवादा थाना क्षेत्र के न्यू करमन टोला मोहल्ला निवासी युगेश्वर यादव का पुत्र प्रकाश कुमार उर्फ ओमप्रकाश है.

प्राथमिकी और घटना का विवरण

बता दें कि 26 जून 2026 को नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला निवासी स्व. गणेश यादव के पुत्र विजय यादव द्वारा नगर थाना पुलिस के समक्ष बयान देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. दिए गए आवेदन में उसने कहा था कि 26 जून को साढ़े 12 बजे रात्रि में मैं अपने लड़के चंदन यादव के बुलाने पर धरहरा मुसहर टोली वाले मकान पर गया था. तभी करीब साढ़े आठ बजे रात्रि में मैं अपने लड़का चंदन यादव एवं उसकी पत्नी के साथ धरहरा मुसहर टोली वाले मकान पर था. उसी समय मेरे मकान के दरवाजा से आवाज आया.

पैसे के विवाद में गोलीबारी

तब मैं एवं मेरा लड़का चंदन यादव दरवाजा के पास गए, तो देखा कि चार व्यक्ति वहां खड़ा है. जिसमें एक लड़का जिसका नाम धीरज कुमार मिश्रा उर्फ राकेश मिश्रा गांव सोनबरसा थाना-कारनामेपुर (वर्तमान पता) करमन टोला आरा एवं तीन अज्ञात था.

किंतु सभी को देखने पर धीरज ने मेरे लड़के चंदन यादव से खर्च के नाम पर दो हजार मांगा, तो मेरा लड़का दो हजार रुपये धीरज को दे दिया.

अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

तब धीरज कुमार मेरे लड़के को अपने साथ चलने को कहा तो मेरा लड़का चंदन यादव सभी के साथ जाने से मना कर दिया. लेकिन धीरज मेरे लड़के चंदन को खींचकर कोने में ले गया और हथियार निकाल कर उसे गोली मार दी. चंदन यादव के सीने के नीचे गोली लग गई. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां से उसे मृत घोषित कर दिया.

Also Read : गया जी समेत पांच जिलों में बिना कागजात 19 गाड़ियां पकड़ी गईं, GST विभाग ने शुरू की जांच


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन