नदी में डूबने से युवक की हालत बिगड़ी, पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन
नदी में डूबने से युवक की हालत बिगड़ी, पटना रेफर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव स्थित नदी के समीप शुक्रवार की शाम हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव स्थित नदी में डूबने से एक युवक की हालत काफी गंभीर हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया. सूचना पाकर उसके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और उसे इलाज के लिए पटना ले गये. घटना शुक्रवार दोपहर की बतायी जा रही है.

जानकारी के अनुसार उक्त युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव निवासी स्व. रघुनाथ बिंद का 35 वर्षीय पुत्र विजय बिंद है, जो मजदूरी का काम करता है. इधर, उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि वह हसनपुरा गांव स्थित नदी में गिरकर डूब रहा था. उसे डूबता देख आसपास के लोग पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला. इसके बाद वे लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन