भोजपुर की सभी 228 पंचायतों में खुलेंगे जीविका सुधा बिक्री केंद्र, 24 जुलाई तक करें आवेदन

Author Mithilesh kr|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Arrah News : भोजपुर जिले की सभी 228 पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जीविका सुधा बिक्री केंद्र खोले जाएंगे. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं. चयनित महिलाओं को ₹60 हजार तक की वित्तीय सहायता मिलेगी.

विज्ञापन

Arrah News : ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भोजपुर जिले की सभी 228 पंचायतों में जीविका सुधा बिक्री केंद्र खोले जाएंगे. जीविका और कॉम्फेड के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत यह पहल शुरू की गई है. इन केंद्रों का संचालन जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं करेंगी. इच्छुक महिलाएं 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

जीविका सुधा बिक्री केंद्र के लिए आवेदन आधिकारिक पोर्टल jsbk.brlps.in पर ऑनलाइन किया जा सकता है. योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के साथ गांवों में सुधा के दूध, दही, घी और अन्य डेयरी उत्पादों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करना है. अधिक जानकारी के लिए इच्छुक महिलाएं अपने संबंधित प्रखंड के जीविका कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं.

इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

योजना का लाभ केवल जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं को मिलेगा. इसके लिए संबंधित पंचायत क्षेत्र में आवेदिका के पास स्वयं की या किराये की दुकान होना आवश्यक है. यदि किसी पंचायत से एक से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो लाभार्थी का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा.

60 हजार रुपये की मिलेगी सरकारी सहायता

चयनित महिला लाभार्थियों को जीविका सुधा बिक्री केंद्र स्थापित करने के लिए 60 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी. इस राशि का उपयोग डीप फ्रीजर, विजी कूलर, दुकान की ब्रांडिंग, परिवहन, पेंटिंग, मरम्मत तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर किया जा सकेगा. केंद्र स्थापित करने के लिए लाभार्थी को 15 हजार रुपये का अंशदान करना होगा. इस प्रकार कुल 75 हजार रुपये की लागत से बिक्री केंद्र शुरू किया जाएगा.

Also Read : रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द शुरू होगी ICU और वेंटिलेटर सुविधा, विधायक ने बताया ऐतिहासिक सौगात



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन