आरा : गुंडी गांव में पुलिस की छापेमारी, 65 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

बरामद शराब | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Arrah News : भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुंडी गांव में एक बगीचे से 65 लीटर देसी शराब बरामद की है. गुप्त सूचना पर हुई इस छापेमारी के दौरान शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा. पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

विज्ञापन

Arrah News : भोजपुर जिले के बड़हरा अंतर्गत कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के गुंडी गांव स्थित जियो टावर के समीप एक बगीचे में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 65 लीटर देसी शराब बरामद की है. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की त्वरित छापेमारी

जानकारी के अनुसार, कृष्णागढ़ थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुंडी गांव स्थित जियो टावर के पास एक बगीचे में अवैध रूप से देसी शराब छिपाकर रखी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए टीम के साथ चिन्हित स्थल पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान बगीचे में छिपाकर रखे गए करीब 65 लीटर देसी शराब को बरामद कर लिया गया.

फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

छापेमारी के दौरान पुलिस के पहुंचने की आहट मिलते ही शराब तस्कर मौके से भाग निकलने में सफल रहा. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर थाना लाते हुए उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.

कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान की जा रही है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन