बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन बना रहा मिस्त्री करेंट से झूलसा
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :08 Dec 2024 10:16 PM (IST)
विज्ञापन

शॉट डाउन लेकर चढ़ा था पोल पर, विद्युत अभियंता ने दिया जांच का आदेश
विज्ञापन
बिहिया.
बिहिया थाना क्षेत्र के बगही गांव के समीप रविवार को बिजली के पोल पर चढ़कर बिजली बनाने के दौरान अचानक से विद्युत आपूर्ति चालू कर दिये जाने के कारण करेंट की चपेट में आने से झूलस कर मिस्त्री जख्मी हो गया. घटना में जख्मी शाहपुर थाना क्षेत्र के लगन टोला गांव निवासी मिस्त्री युगल सिंह को लोगों द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा ले जाया गया, जहां निजी क्लिनिक में उसका उपचार कराया जा रहा है. बताया जाता है कि फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है. जानकारी के अनुसार शाहपुर पावर सब स्टेशन अंतर्गत बगही गांव के समीप रविवार की सुबह में शाहपुर पावर सब स्टेशन से जुड़ा उक्त कर्मी किसी नलकूल का लाइन खराब होने की शिकायत पर पहुंचा हुआ था. बिजली पोल पर चढ़ने से पूर्व मिस्त्री ने पावर सब स्टेशन को सूचित कर शॉट डाउन लेकर विद्युत आपूर्ति बंद करा दिया था. पोल पर चढ़कर बिजली ठीक करने के दौरान हीं सब स्टेशन से बिना किसी सूचना के विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गयी, जिससे करेंट की चपेट में आने से मिस्त्री झूलसकर नीचे जा गिरा, जिससे अफरा-तफरी मच गयी. मौके पर मौजूद लोगों के प्रयास के बाद मिस्त्री की जान बच सकी. वहीं इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच को लेकर जेई को आदेश दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




