करेंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री घायल
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

संदेश थाना क्षेत्र के अभयपुरा गांव में मंगलवार की दोपहर हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
जिले के संदेश थाना क्षेत्र के अभयपुरा गांव में बिजली के करेंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायल संदेश थाना क्षेत्र के तिवारीचक गांव निवासी नरेश शर्मा का 34 वर्षीय पुत्र मुन्ना शर्मा है. वह पेशे से बिजली मिस्त्री है. इधर, घायल मिस्त्री के परिजन ने बताया कि मंगलवार की दोपहर में अपने गांव अभयपुरा गांव लाइन ठीक करने गया था. इसी दौरान वह बिजली के पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था. तभी वह करेंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










