बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, वीडियोग्राफर जख्मी
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

आरा-मोहनिया हाइवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिनगंज एवं इसाढ़ी गांव के बीच हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-मोहनिया हाइवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिनगंज एवं इसाढ़ी गांव के बीच टोल प्लाजा के समीप मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार वीडियोग्राफर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर मुहल्ला निवासी राम बच्चन सिंह के 42 वर्षीय पुत्र रवि प्रकाश विमल है.वह शादी-विवाह व अन्य पार्टियों में वीडियोग्राफी का काम करते हैं. इधर, जख्मी वीडियोग्राफर के परिजन ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह बाइक से लग्न में वीडियोग्राफी करने के लिए जगदीशपुर जा रहे थे. उसी दौरान दुल्हिनगंज एवं इसाढ़ी गांव के बीच टोल प्लाजा के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे में जख्मी को शरीर के कई हिस्सों में काफी चोटें आयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










