बुलेट ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती समेत तीन जख्मी
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप मंगलवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप मंगलवार की सुबह बुलेट बाइक सवार ने बाइक सवार दंपती समेत तीन को टक्कर मार दी, जिससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में पीरो थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी 22 वर्षीय धीरज कुमार, उसकी 20 वर्षीया पत्नी द्रौपती कुमारी एवं एक वर्षीय पुत्री दिव्या कुमारी शामिल हैं. इधर, धीरज कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपनी पत्नी द्रौपती कुमारी एवं बेटी दिव्या कुमारी के साथ बाइक द्वारा अपने गांव से आरा किसी काम से आ रहे थे. उसी दौरान जीरो माइल के समीप पीछे से आ रहे बुलेट सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों जख्मी हो गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










