ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग महिला जख्मी
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 08 Sep 2025 6:30 PM
विज्ञापन
आरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान गिरी वृद्ध महिला
विज्ञापन
आरा.
आरा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. जख्मी महिला के पति ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जानकारी के अनुसार जख्मी गोपाल के बथान गांव निवासी शिव शंकर की 75 वर्षीया पत्नी बुटानी देवी है.इधर, जख्मी महिला के पति शिव शंकर ने बताया कि वे दोनों बिहिया से ट्रेन से आरा आ रहे थे. इसी क्रम में जब वह आरा स्टेशन पर ट्रेन से उतर रही थीं. उसी दौरान असंतुलित होकर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. हादसे में जख्मी महिला को सिर में काफी गंभीर चोटें आयी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










