मारपीट में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 03 Sep 2025 7:06 PM
विज्ञापन
नवादा थाना पुलिस ने गोठहुला गांव से आरोपित को पकड़ा
विज्ञापन
आरा.
नवादा थाना पुलिस ने मारपीट मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव से मंगलवार की शाम की. गिरफ्तार गोठहुला गांव निवासी ललन साह का पुत्र सन्नी कुमार है.बताया जाता है की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव निवासी रामनवमी यादव के पुत्र रामजीत कुमार के साथ नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो लख के समीप आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. इस संबंध में द्वारा नवादा थाना में सन्नी कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उक्त अभियुक्त उसी समय से फरार चल रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










