ऑटो ने बाइक सवार मामा-भांजे को मारी टक्कर, जख्मी
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 03 Sep 2025 6:22 PM
विज्ञापन
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर गांव के समीप बुधवार की दोपहर हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर गांव के समीप बुधवार की दोपहर ऑटो ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गुरेज गांव निवासी अशोक कुमार सिंह का 16 वर्षीय पुत्र रविकांत कुमार एवं नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरुणा गांव निवासी राजेंद्र सिंह का 25 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह है. दोनों रिश्ते में मामा-भांजे लगते हैं. इधर घायलों के परिजन ने बताया कि बुधवार को सुनील कुमार सिंह एकादशी लेकर गुरेज गांव अपने बहन के घर गया था. उधर से वापस लौट के क्रम में वह अपने भांजे को लेकर वरुण जा रहा था. उसी दौरान दुलौर गांव के समीप पीछे से आ रहे ऑटो ने उसके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे में दोनों मामा-भांजे को काफी चोटें आयी हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










