बकाया पैसे के विवाद में दुकानदार की पिटाई

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 02 Sep 2025 8:37 PM

विज्ञापन

धोबहा थाना क्षेत्र के धोबहा बाजार के समीप हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

धोबहा थाना क्षेत्र के धोबहा बाजार के समीप बकाया पैसे के विवाद में एक दुकानदार की पिटाई कर दी गयी, जिससे वह जख्मी हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी दुकानदार धोबहा थाना क्षेत्र के भदेयां गांव निवासी शिवबचन साह का 26 वर्षीय पुत्र रवि शंकर साह है. वह बसंतपुर रोड में अपना मेडिकल स्टोर चलता है.

इधर, रवि शंकर साह ने बताया कि धोबहा गांव के निवासी दीपक नामक युवक द्वारा उसके मेडिकल स्टोर से कुछ माह पहले 650 रुपये की दवाई ली गयी थीं. जब भी वह उससे पैसा मांगने जाता, तो वह टाल-मटोल कर देता था. मंगलवार की शाम जब वह उससे अपना बकाया पैसा मांगने गया था. इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई. इसके बाद दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की शामिल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन