कचरा जलाने के कारण धुआं से प्रार्थना के दौरान आधा दर्जन से अधिक छात्राएं हुईं बेहोश

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 02 Sep 2025 8:34 PM

विज्ञापन

सहार प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय और कन्या प्राथमिक विद्यालय सहार में हुई घटना

विज्ञापन

सहार.

प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय और कन्या प्राथमिक विद्यालय सहार में विद्यालय के समीप कचरा जलाने के कारण धुआं से प्रार्थना के दौरान आधा दर्जन से अधिक छात्राएं बेहोश हो गयीं. जहां विद्यालय प्रशासन के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार गौरव और थानाध्यक्ष दीपक कुमार को सूचित करते हुए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छात्राओं को भर्ती कराया गया.

जानकारी के दौरान मंगलवार के दिन प्रार्थना के दौरान विद्यालय के समीप कचरा में आग लगाने के कारण विद्यालय परिसर में चारों तरफ धुआं भर गया, जिसके कारण सातवीं कक्षा के मिथलेश यादव की पुत्री नंदनी कुमारी, अयोध्या कुमार की पुत्री प्रीति कुमारी, उमेश चौधरी के पुत्री चांदनी कुमारी, विजेंद्र गोस्वामी की पुत्री काजल कुमारी वर्ग पांचवीं के मंगु चौधरी के पुत्र करण कुमार, मदन राम की पुत्री मनीषा कुमारी, अशोक रजक की पुत्री रागनी कुमारी, जितेंद्र यादव की पुत्री सपना कुमारी, धनंजय कुमार की पुत्री राधा कुमारी, कुलदीप चौधरी के पुत्री रूबी कुमारी, झुंनु चौधरी के पुत्री रूपा कुमारी बेहोश हो गयीं. सभी का प्राथमिक उपचार विद्यालय में किया गया. वहीं, चांदनी कुमारी, रूबी कुमारी और रूपा कुमारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में भर्ती कराया गया. कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक सुनील कुमार निराला ने बताया कि विद्यालय के समीप असामाजिक तत्वों के द्वारा कचरा में आग लगाने के कारण ऐसी घटना हुई, जिसको लेकर आज विद्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन