ePaper

बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सहेली को पीटा

Updated at : 24 Jul 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सहेली को पीटा

नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घटवा मुहल्ले में गुरुवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घटवा मुहल्ले में एक युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही सहेली की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना गुरुवार दोपहर की बतायी जा रही है.

जानकारी के अनुसार जख्मी नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घटवा मुहल्ला निवासी धीरज केसरी की 21 वर्षीया पत्नी गीता कुमारी है. इधर, गीता कुमारी ने बताया कि वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के दुर्ग की निवासी है. पहले वह आर्केस्ट्रा में डांस करती थी. आरा शहर के धोबी घटवा स्थित मुहल्ले में किराये का मकान लेकर रहती थी. इसी बीच उसकी मुलाकात धीरज केसरी से हुई थी. इसके बाद बातचीत करते-करते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. एक वर्ष पूर्व उसने अपने प्रेमी धीरज केसरी से शादी कर ली और दोनों धोबी घटवा मुहल्ला में ही स्थित किराये का मकान लेकर रहते हैं. उसने बताया कि उसी घर में उसकी सहेली रूही कुमारी भी कमरा लेकर रहती है. रूही कुमारी ने उसके गैर मौजूदगी में उसके पति धीरज केसरी से उसके बारे में भला-बुरा बोलकर उसकी शिकायत की थी. मालूम होने पर जब गीता कुमारी ने अपनी सहेली रूही से इसके बारे में पूछताछ की, तो उनके बीच नोंकझोंक हुई. इसके बाद उसकी सहेली रूही ने अपने बॉयफ्रेंड अमर कुमार को फोन कर वहां बुलाया. इस दौरान उसका बॉयफ्रेंड अमर कुमार अपने दो अन्य दोस्तों के साथ वहां आया और सभी ने मिलकर प्लास्टिक के पाइप व मुक्के से मारकर उसे जख्मी कर दिया. वहीं, दूसरी तरफ जख्मी गीता कुमारी ने अपनी सहेली रूही कुमारी, उसके बॉयफ्रेंड अमर कुमार एवं उसके साथ रहे दो अन्य लड़कों पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन