अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 18 Sep 2025 7:46 PM
विज्ञापन
चौरी थाना पुलिस ने चौरी गांव से आरोपित को पकड़ा
विज्ञापन
आरा.
चौरी थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के चौरी गांव से मंगलवार की रात की गयी. उसके पास से एक कट्टा एवं एक कारतूस बरामद किया. गिरफ्तार चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव निवासी धुराव पासवान का पुत्र अनिल पासवान है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की चौरी गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ देखा गया है. सूचना के सत्यापन उपरांत चौरी थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास एक कट्टा एवं एक कारतूस बरामद हुआ. पुलिस ने गिरफ्तार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार पूर्व में शराब मामले में आरोपित रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










