ePaper

अज्ञात वाहन ने मां-बेटी समेत चार को मारी ठोकर, जख्मी

Updated at : 10 Dec 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने मां-बेटी समेत चार को मारी ठोकर, जख्मी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार मोड़ के समीप बुधवार की शाम हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-बक्सर फोरलेन पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार मोड़ के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन ने मां-बेटी समेत चार लोगों को ठोकर मार दी, जिससे सभी जख्मी हो गये.

उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी श्याम जी यादव की 45 वर्षीया पत्नी चिंता देवी, उनकी 14 वर्षीया पुत्री गुड़िया कुमारी, उसी गांव निवासी सोनू कुमार की 12 वर्षीया पुत्री रिया कुमारी एवं उमाशंकर यादव की 16 वर्षीया पुत्री प्रीति कुमारी शामिल हैं. बताया जाता है कि सभी लोग खजुरिया गांव से धमार मोड़ पर सड़क किनारे खड़े होकर सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे. उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन