नाद बनाने के विवाद में चचेरे भाइयों को पीटा

Updated:
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाथी टोला गांव में गुरुवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाथी टोला गांव में गुरुवार की सुबह नाद बनाने के विवाद में चचेरे भाइयों की जमकर पिटाई कर दी गयी. उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर से सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार घायलों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाथी टोला गांव निवासी स्व.रामाश्रय सिंह के 33 वर्षीय पुत्र राज कुमार सिंह, स्व.सिपाही सिंह के 55 वर्षीय पुत्र सुरेश सिंह एवं स्व. मंगरु सिंह के 65 वर्षीय पुत्र रामनाथ सिंह है. इधर, जख्मी रामनाथ सिंह ने बताया कि उनके पट्टीदार द्वारा उनके ही जमीन पर गाय का नाद बनाया जा रहा था. जब उन्होंने कहा कि पहले मापी करो, उसके बाद नाद बनाना. इसी बात पर उन लोगों ने लाठी-डंडों से तीनों की पिटाई कर दी गयी. वहीं, दूसरी तरफ जख्मी रामनाथ सिंह ने दूसरे पक्ष के राजू सिंह एवं अन्य पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन