90 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 19 Feb 2026 5:47 PM

विज्ञापन

पुलिस ने एक वाहन किया जब्त

विज्ञापन

बड़हरा.

स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के पैगा गांव स्थित ईंट भट्ठा के समीप से गुरुवार को एक चार चक्का गाड़ी में छिपा कर ले जा रहे लगभग 90 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव निवासी लखपती साह के पुत्र बिट्टू कुमार बताया जा रहा है.

थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की पैगा गांव के रास्ते चार चक्का से शराब तस्कर देशी शराब लेकर जा रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने चिह्नित स्थान पर वाहन चेकिंग लगा दिया. वाहन चेकिंग के दौरान चार चक्का चालक को पुलिस ने रोकने का इशारा किया. चालक वाहन छोड़कर भागने का प्रयास किया. साथ रहे पुलिस बल ने पकड़ लिया. जब वाहन की तलाशी लिया गया. चार चक्का वाहन में रखे लगभग 90 लीटर देसी शराब बरामद की है. पुलिस ने शराब व चार चक्का वाहन को थाना में जब्त कर दिया. वहीं, पुलिस ने बिहार राज्य मद्य निषेध अधिनियम के तहत शराब तस्कर पर एफआइआर दर्ज कर जेल भेजने के तैयारी में जुट गया है.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन