आरा स्टेशन से अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 23 Sep 2025 6:12 PM

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर चार के पश्चिम साइड मिला

विज्ञापन

आरा.

रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर चार के पश्चिम साइड एक अज्ञात 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ. शव मिलते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

इसके पश्चात रेल पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात बुजुर्ग की मौत स्वाभाविक होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा. वहीं खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन