देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :26 Nov 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन

नवादा थाना पुलिस ने करमन टोला स्थित भगत सिंह के प्रतिमा वाली गली से पकड़ा
विज्ञापन
आरा.
नवादा थाना पुलिस ने देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के करमन टोला स्थित भगत सिंह के प्रतिमा वाली गली से मंगलवार को की. गिरफ्तार तस्कर नवादा थाना क्षेत्र के टाटा गाली मिल रोड नवादा वार्ड नंबर-40 निवासी स्व.रूदल राम का पुत्र टुनटुन राम है. बताया जाता है कि नवादा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की करमन टोला भगत सिंह प्रतिमा वाली गली से एक व्यक्ति देसी शराब लेकर जाने वाला है. सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस जब वहां पहुंची, तो गिरफ्तार तस्कर पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा, तभी पुलिस में से दबोच दिया. तलाशी के दौरान उसके पास से पांच लीटर देसी शराब बरामद की. गिरफ्तार के खिलाफ पुलिस ने थाने में प्राथमिकी दर्ज की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




