सेमरा के समीप सवारी इ-रिक्शा पलटा, महिला जख्मी
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 22 Sep 2025 7:54 PM
विज्ञापन
बबुरा थाना क्षेत्र के सेमरा-फुहां बांध सड़क मार्ग के सेमरा गांव के समीप हुई घटना
विज्ञापन
बड़हरा.
पखंड अंतर्गत बबुरा थाना क्षेत्र के सेमरा-फुहां बांध सड़क मार्ग के सेमरा गांव के समीप सोमवार को एक इ-रिक्शा पलटने से एक महिला जख्मी हो गयी. जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा में कराया गया. जख्मी महिला बिंदगांवा गांव निवासी धुरेंद्र महतो की पत्नी ज्ञांति देवी बतायी जा रही है. वह सोमवार को अपने गांव बिंदगांवा गांव से कोईलवर निजी काम से इ-रिक्शा पर सवार होकर जा रही थी. तभी सेमरा गांव के समीप सड़क खराब होने के चलते इ-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया. वहीं इ-रिक्शा पलटते ही चालक वाहन से कूदकर भाग गया. घटना को देखते ही स्थानीय लोग वहां पहुंच गये. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा लेकर पहूंचे. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जख्मी महिला की स्थिति नाजुक देखते हुए, बेहतर इलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल आरा भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










