हथियार और कारतूस के साथ सगे भाई गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 25 Oct 2025 6:48 PM

विज्ञापन

सिन्हा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के छिनेगांव के टोला से शुक्रवार की शाम की गिरफ्तारी

विज्ञापन

आरा.

सिन्हा थाना पुलिस ने हथियार एवं कारतूस के साथ सगे भाइयों को गिरफ्तार किया. उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के छिनेगांव के टोला से शुक्रवार की शाम की. तलाशी के दौरान पुलिस उनके पास एक कट्टा एवं एक कारतूस बरामद की. गिरफ्तार अभियुक्तों में सिन्हा थाना क्षेत्र के छिनेगांव के टोला निवासी स्व. जगलाल यादव के पुत्र सुमन यादव एवं विनोद यादव शामिल हैं.

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की छिनेगांव के टोला में दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं. सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस वहां पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर ली. तलाशी के दौरान उनके पास एक कट्टा एवं एक कारतूस बरामद किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन