दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग जख्मी

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 20 Sep 2025 6:30 PM

विज्ञापन

बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में हुई घटना

विज्ञापन

बड़हरा.

स्थानीय थाना क्षेत्र के पैगा गांव में दो पक्षों में लाठी-डंडा और लोहे के रॉड से जमकर मारपीट की गयी. इस दौरान एक पक्ष से चार लोग और दूसरे पक्ष से दो लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा में कराया गया. इस मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने बड़हरा थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज करायी है. एक पक्ष से कौशल्या देवी के बयान पर आठ लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है.

आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि नामजद लोगों ने लाठी-डंडा और लोहे के रॉड से पीट कर कौशल्या देवी, हरेराम पासवान और ज्योति कुमारी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जबकि दूसरे पक्ष के गीता देवी के बयान पर चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन