सड़क किनारे खड़े बच्चे को मैजिक वाहन ने मारी ठोकर, जख्मी
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 17 Oct 2025 7:07 PM
विज्ञापन
चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव के समीप शुक्रवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव के समीप शुक्रवार की सुबह मैजिक वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक 10 वर्षीय बच्चे को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी गांव निवासी हरेराम पासवान का 10 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है.इधर, मनीष कुमार के पिता हरेराम पासवान ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बाइक से बड़हरा की ओर घूमने जा रहा था. इसी क्रम में वह सियाडीह गांव के समीप सड़क किनारे खड़ा होकर एक लड़के का इंतजार कर रहा था. उसी दौरान प्राइवेट स्कूल की मैजिक वाहन ने उसे ठोकर मार दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










