फॉर्म भर घर लौट रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 19 Sep 2025 8:22 PM
विज्ञापन
इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दमपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमबिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन ने फॉर्म भरकर घर वापस लौट रही छात्रा को टक्कर मार दी. हादसे में उसकी मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृत छात्रा बिहिया थाना क्षेत्र के मोतीरामपुर गांव निवासी उदय कुमार पांडेय की 19 वर्षीया पुत्री प्रिया पांडेय है. वह स्नातक की छात्रा थी. इधर, मृत छात्रा के रिश्तेदार हिमांशु कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह बस से कन्या उत्थान योजना का फॉर्म भरने के लिए आरा गयी थी. फॉर्म भरने के बाद वह वापस गांव लौट रही थी. कल्याणपुर मोड़ के पास बस से उतरकर जब सड़क पार कर रही थी. उसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए बिहिया पीएचसी लाया गया और इसकी सूचना उसके परिजन को दी गयी. सूचना पाकर परिजन बिहिया पीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजन उसे सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृत छात्रा अपने एक भाई व एक बहन में बड़ी थी. वह अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी.मृत छात्रा के परिवार में मां पिंकी देवी एवं एक भाई आशीष पांडेय है। उसकी मां पिंकी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










