पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 19 Sep 2025 6:42 PM

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर बिहिया चौराहा के पास मद्यनिषेध की टीम ने की कार्रवाई

विज्ञापन

आरा.

मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तरप्रदेश की ओर से एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब जिले की ओर जा रही है. सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.

बक्सर-पटना फोरलेन में बिहिया चौराहा के पास, (थाना-बिहिया, भोजपुर) में एक टाटा पिकअप वैन की जांच की. इस दौरान पिकअप से पशु आहार के नीचे छिपा कर रखी गयी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. उक्त पिकअप पर यूपी का निबंधन संख्या अंकित पाया गया. टीम ने पिकअप चालक उत्तरप्रदेश के वाराणसी जिले के कैंट थाना अंतर्गत लालपुर गांव निवासी कमलेश कुमार गुप्ता के पुत्र राकेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. उस पर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द किया गया. उक्त वाहन से कुल 3792 पीस में 682.560 लीटर शराब जब्त की गयी. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपये के करीब है. छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव, सहायक अवर निरीक्षक राज कुमार के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन