अनियंत्रित बुलेट पिकअप वाहन से टकरायी, बुलेट सवार जख्मी
Updated at : 09 Oct 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के केशोपुर-सरैंया मुख्य पथ पर गुंडी गांव के समीप हुई घटना
विज्ञापन
बड़हरा.
प्रखंड अंतर्गत कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के केशोपुर-सरैंया मुख्य पथ पर गुंडी गांव के समीप तेज रफ्तार से गुंडी गांव की तरफ से आ रही एक बुलेट बाइक पर सवार युवक पिकअप वाहन से टकरा गया. बुलेट और पिकअप वाहन के टक्कराने से बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया. सड़क हादसे में जख्मी युवक नगर थाना आरा के धरहरा निवासी लाल मुहम्मद का पुत्र सिंटू. वहीं दूसरा लतीफ का पुत्र आसिफ मजहर का पुत्र आयूब बताया जा रहा है. बुलेट सवार आशिफ ने बताया कि हम लोग अपने मित्र सिंटू के नानी के घर गुंडी गांव आये थे. गुंडी से लौटने के दौरान सिंटू बहुत तेज गति से बाइक चला रहा था, जिससे वह अनियंत्रित होकर सरैंया की ओर से आ रही पिकअप वाहन में टक्कर मार दी, जिसमें सिंटू बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन में फंसी बुलेट को निकलवाया. उसके बाद पिकअप वाहन और बुलेट को थाना लाया. घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गुंडी गांव से बाहर निकलने के बाद केटीएम बाइक पर सवार और बुलेट बाइक पर सवार अपने में हारा-बाजी लगाये थे. बुलेट सवार बहुत तेजी से बाइक चला रहा था. जो अनियंत्रित हो गयी और पिकअप से जा टकरायी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




