छत से गिरकर दो मजदूर जख्मी
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में शुक्रवार की सुबह हुुई घटना
विज्ञापन
आरा.
गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में शुक्रवार की सुबह छत से गिरकर दो मजदूर जख्मी हो गये. परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव निवासी स्व. विनेश्वरी के 33 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश पासवान एवं उसी गांव के निवासी सुनील कुमार का 26 वर्षीय पुत्र चंद्रभूषण पासवान शामिल है. इधर, चंद्रभूषण पासवान ने बताया कि वह दोनों गांव में ही स्थित एक मकान में बीम बांध रहे थे. उसी दौरान असंतुलित होकर दोनों छत से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गये.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन