नेकनाम टोला स्थित गंगा नदी के भागड़ में डूबने से किशोर की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मटुकपुर पंचायत के रामशहर गांव निवासी विरमणी बिंद के 15 वर्षीय पुत्र था विशाल कुमार
विज्ञापन
बड़हरा.
स्थानीय थाना क्षेत्र के मटुकपुर पंचायत के रामशहर गांव निवासी विरमणी बिंद के 15 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार की डूबने से मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ नेकनाम टोला गंगा नदी के भगड़ में स्नान करने के लिए गया था. स्नान करने के दौरान वह भागड़ में गहरे पानी में चला गया. उसे अंदाजा नहीं मिला और डूब गया. डूबने की खबर उसके साथ गये दोस्तों ने स्थानीय लोगों को दी. स्थानीय लोग ने अंचलाधिकारी बड़हरा व स्थानीय थानाध्यक्ष को सूचना दी. सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी ने एसडीआरएफ की टीम को भेजा. एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. शव को गहरे पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया. मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया. वह बहुत ही गरीब परिवार है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










