घर में छिपाकर रखी गयी अंग्रेजी शराब पुलिस ने की जब्त

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 23 Jul 2025 6:55 PM

विज्ञापन

बिहिया नगर के वार्ड नंबर पांच में पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

बिहिया.

स्थानीय पुलिस ने बिहिया नगर के वार्ड नंबर पांच में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर में छिपाकर रखी गयी अंग्रेजी शराब को बरामद कर ली. हालांकि इस दौरान पुलिस की भनक पाकर धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल हो गया.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर में रखी गयी 750 एमएल की मात्रा वाले सिग्नेचर ब्रांड के आठ बोतल, 375 एमएल की मात्रा वाले रॉयल स्टेज ब्रांड के आठ बोतल और 180 एमएल की मात्रा वाले फ्रुटीनुमा शराब के 62 पैकेट बरामद की. पुलिस के अनुसार शराब बरामदगी को लेकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन