दीवार पेंट कर रहे युवक की करेंट लगने से मौत

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 22 Apr 2025 7:59 PM

विज्ञापन

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन

आरा.

बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव में मंगलवार की सुबह दीवार पेंट कर रहे एक युवक की विद्युत करेंट लगने से मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा क्षेत्र के बखोरापुर गांव वार्ड नंबर-7 निवासी स्व.अशोक सिंह का 29 वर्षीय पुत्र असित सिंह है.

वह झारखंड के रांची स्थित माइंस कंपनी में सुपरवाइजर था. इधर, मृतक के चाचा संतोष कुमार ने बताया कि उनकी बेटी हरशु की 19 अप्रैल को तिलक और 26 अप्रैल को बारात थी. उसी की शादी में शामिल होने के लिए वह 18 अप्रैल को रांची से गांव वापस लौटा था. तिलक संपन्न होने के बाद मंगलवार की सुबह जब घर में सफाई करने के क्रम में दीवार पेंट कर रहा था. इस दौरान घर के आंगन से गुजर रहे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए बड़हरा के मनीछपरा स्थित पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने एक भाई व बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां उर्मिला देवी एवं एक बहन अंशु है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घर में जहां चचेरी बहन की शादी को लेकर मंगल गीत गाए जा रहे थे. वहीं इस घटना के बाद घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया. उसकी मां उर्मिला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन