धोखाधड़ी मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 07 Sep 2025 8:27 PM
विज्ञापन
टाउन थाना पुलिस ने गोला मुहल्ला से शनिवार की शाम आरोपित को पकड़ा
विज्ञापन
आरा
. टाउन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के गोला मुहल्ला से शनिवार की शाम की. गिरफ्तार टाउन थाना क्षेत्र के गोला मुहल्ला निवासी संतोष कुमार का पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता है.बता दें कि बीते वर्ष 16 नवंबर को टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला बस स्टैंड रोड निवासी सन्नी कुमार केसरी द्वारा 11 लाख 16 हजार रुपये धोखाधड़ी करने से संबंधित ओम प्रकाश गुप्ता सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उसी समय से उक्त अभियुक्त फरार चल रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










