Ara News : कुंडी से लटका मिला युवती का शव, खुदकुशी की आशंका

Updated at : 14 Apr 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
Ara News : कुंडी से लटका मिला युवती का शव, खुदकुशी की आशंका

आयर थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में सोमवार की सुबह छत की कुंडी से युवती का शव लटका हुआ मिला. परिजन द्वारा खुदकुशी करने की बात कही जा रही है.

विज्ञापन

आरा. आयर थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में सोमवार की सुबह छत की कुंडी से युवती का शव लटका हुआ मिला. परिजन द्वारा खुदकुशी करने की बात कही जा रही है. जानकारी के अनुसार मृत युवती आयर थाना क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी बुधन गिरि की 21 वर्षीया पुत्री खुशी कुमारी है. वह 10वीं कक्षा की छात्रा थी. इधर, मृतका के भाई गोविंद गिरि ने बताया कि रविवार की देर शाम करीब सात बजे वह खाना खाने के बाद छत पर अपने कमरे में सोने चली गयी थी. सोमवार की सुबह मां उसे उठाने के लिए छत पर गयी और उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद खिड़की से झांक कर देखा गया. इस दौरान उसका शव छत की कुंडी से दुपट्टा द्वारा लटक हुआ दिखा. इसके बाद परिजन द्वारा दरवाजा तोड़ उसके शव को नीचे उतरा गया. सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. हालांकि मृत छात्रा ने खुदकुशी क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतका युवती अपने छह बहन व तीन भाई में छोटी थी. उसके परिवार में मां पार्वती देवी, पांच बहन रीता देवी, रिंकू देवी, शोभा देवी, गीत देवी, माला देवी व तीन भाई अजय गिरि, संजय गिरि एवं गोविंद गिरि हैं. घटना के बाद घर में हाहाकार मच गया है. उसकी मां पार्वती देवी व परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन