बागर बगीचा के पास से कट्टा के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Sep 2024 9:58 PM
विज्ञापन
तीनों आरोपित चरपोखरी थाना के बरडीहा गांव के हैं निवासी
विज्ञापन
आरा-तरारी.
प्रखंड अंतर्गत सिकरहटा थाना क्षेत्र के बागर बगीचा के समीप बुधवार को पुलिस ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में रहे तीन संदिग्ध युवकों को कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को सूचना मिली कि नोनाडीह- बागर पथ पर सुनसान जगह भकुराही बागर बगीचा के समीप बोलेरो लगाकर तीन युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं. सिकरहटा थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम बागर बगीचा के समीप पहुंची, तो देखा कि लाल रंग की बोलेरो खड़ी है, जिसमें तीन युवक बैठे हुए हैं. पुलिस ने घेराबंदी कर एक कट्टा, तीन मोबाइल, बोलेरो के साथ तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों में अमित कुमार पिता- सुशील राय, मनीष कुमार- पिता प्रदुमन राय और संतन कुमार पिता- कमला राय सभी चरपोखरी थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के निवासी बताये जाते हैं. आरोपितों के मोबाइल से कई सुराग मिलने की संभावना : इस संबंध में एसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सिकरहटा थाना क्षेत्र में अपराधी कोई बड़ी घटना को अंजाम देनेवाले हैं. सिकरहटा पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गयी. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि कोई बड़ी घटना करने से पूर्व ही तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और मोबाइल के वेरीफिकेशन से कई सुराग मिलने की संभावना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










