आभूषण कारोबारी से 630 ग्राम सोने की लूट में सातवां अभियुक्त गिरफ्तार
Updated at : 25 Feb 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन

नवादा थाना क्षेत्र में 15 जनवरी को थी लूट, पूर्व में छह अभियुक्तों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
विज्ञापन
आरा.
नवादा थाने की पुलिस ने जेवर कारोबारी से 630 ग्राम सोने की लूट में वांछित सातवें अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. वह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव का रहने वाला शिवम कुमार उर्फ अमन चौधरी है.वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा में रहता था. मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन के पास से गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में पुलिस की ओर से पूर्व में ही छह अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. लूटे गये जेवर बरामद करते हुए आभूषण कारोबारी को सौंप दिया गया है. एसपी राज की ओर से मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई. बता दें कि नवादा थाना क्षेत्र के कश्यप नगर में रहने वाले मूल रूप से पटना निवासी आभूषण कारीगर नागेंद्र कुमार 15 जनवरी की सुबह सोने के जेवर तैयार कर पटना जा रहे थे. उसके लिए ट्रेन पकड़ने ऑटो से रेलवे स्टेशन जा रहे थे. तभी जापानी कृषि फार्म के पास बाइक सवार अपराधियों द्वारा ऑटो से उतारने के बाद हथियार के बल पर उनसे कुल 630 ग्राम सोने के जेवर लूट लिया गया था. हालांकि पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छह अपराधियों को लूटे गए सारे जेवर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था. गिरफ्तार अपराधियों में लूट में शामिल बदमाशों के साथ लाइनर, संरक्षक और लूट के जेवर खरीदने वाले तक शामिल थे. हालांकि इस मामले में पुलिस को अभी दो अन्य अपराधियों की तलाश है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




