बच्चों के बीच में विवाद को लेकर युवक की पिटाई

Updated:
विज्ञापन
बच्चों के बीच में विवाद को लेकर युवक की पिटाई

हसन बाजार थाना क्षेत्र के बहादुर टोला गांव में सोमवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के बहादुर टोला गांव में सोमवार की दोपहर बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर एक युवक की पिटाई कर दी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक हसन बाजार थाना क्षेत्र के बहादुर टोला गांव निवासी राम आश्रय सिंह का 35 वर्षीय पुत्र गणेश सिंह है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गणेश सिंह के बेटे और पड़ोसी के बेटे के बीच झगड़ा हुआ था, जिसको लेकर उक्त पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गयी. इसके बाद उक्त पक्ष के लोगों द्वारा उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन