स्वच्छता मिशन पर सवाल : लाखों खर्च के बाद भी बेकार पड़े चलंत शौचालय
खराब पड़ा चलंत शौचालय.
Arrah News : नगर निगम लाखों रुपए खर्च करके 20 चलंत शौचालय खरीदी थी. लेकिन देखरेख के अभाव में यह चलंत शौचालय उपयोग में नहीं है.
Arrah News : (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट)
नगर निगम द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए खरीदे गए चलंत शौचालयों का लाभ लोगों को अब तक नहीं मिल पा रहा है. रखरखाव और नियमित देखरेख के अभाव में ये शौचालय केवल शोपीस बनकर रह गए हैं.
मरम्मत के बाद भी स्थिति जस की तस
सूत्रों के अनुसार, कई बार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर निगम ने दो चलंत शौचालयों की मरम्मत तो कराई, लेकिन स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ. पानी की टंकी में नियमित रूप से पानी नहीं भरे जाने के कारण इनका उपयोग प्रभावित हो रहा है.
लाखों की लागत पर सवाल
नगर निगम की लापरवाही के कारण लाखों रुपये की लागत से खरीदे गए ये शौचालय बेकार साबित हो रहे हैं. शुरुआत में इन्हें सड़कों के किनारे खड़ा कर दिया गया, लेकिन उचित देखरेख और संचालन व्यवस्था न होने से इनका उद्देश्य पूरा नहीं हो सका.
स्वच्छता अभियान की मंशा पर असर
केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान, नमामि गंगे और राज्य सरकार के लोहिया स्वच्छ मिशन के तहत स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से इन चलंत शौचालयों की खरीद की गई थी. लेकिन उचित संचालन के अभाव में ये शौचालय गंदगी से बचाव की बजाय स्वयं गंदगी का कारण बनते नजर आ रहे हैं.
20 चलंत शौचालयों की हुई थी खरीदारी
जानकारी के अनुसार, नगर निगम द्वारा कुल 20 चलंत शौचालयों की खरीद की गई थी, ताकि इन्हें सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की सुविधा के लिए लगाया जा सके. लेकिन देखरेख और संचालन व्यवस्था की कमी के कारण यह योजना प्रभावी नहीं हो सकी.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर नियमित रखरखाव और संचालन सुनिश्चित किया जाए तो इन शौचालयों का लाभ आम जनता को मिल सकता है, अन्यथा यह सरकारी धन की बर्बादी का उदाहरण बनकर रह जाएगा.
इसे भी पढ़ें: पटना में NH किनारे बने अवैध ढाबों और पार्किंग पर चलेगा बुलडोजर, 15 दिनों में हटाने का DM का आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









