ऑटो ने पैदल जा रहे रिटायर्ड सूबेदार को मारी टक्कर, मौत
Updated at : 15 Feb 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ स्थित ब्रह्म स्थान ऑटो ने पैदल जा रहे रिटायर्ड सूबेदार को जोरदार टक्कर मार दी.
विज्ञापन
आरा.
आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ स्थित ब्रह्म स्थान ऑटो ने पैदल जा रहे रिटायर्ड सूबेदार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उनकी मौत हो गयी. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव वार्ड चार निवासी स्व चंद्रमा सिंह के पुत्र सह रिटायर्ड सूबेदार के पुत्र जज सिंह है. वह वर्तमान में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल आदित्य नगर मोहल्ले में अपने मकान बनाकर रहते थे एवं चेन्नई में आर्मी इंजीनियर कोर में सूबेदार के पद पर थे एवं करीब दस वर्ष पूर्व रिटायर्ड हुए थे. इधर मृतक के भाई वकील सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह अपने घर जीरो माइल से पैदल मंदिर तेतरिया मोड की तरफ जा रहे थे. उसी दौरान तेतरिया मोड़ स्थित ब्रह्म स्थान के समीप पीछे से आ रही ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह आगे जा रहे ट्रक से टकरा गये और गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आये. जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में बड़े थे. उनके परिवार में पत्नी मालती देवी व दो पुत्र सोनू, मनीष एवं एक पुत्री नीतू है. मृतक के बड़े लड़के सोनू आर्मी में जवान के रूप में कार्यरत है. घटना के बाद मृत के घर में हाहाकार मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी मालती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




