पुलिस ने जुए के अड्डे पर की छापेमारी, पांच लोग गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने मौके से 5,340 रुपये, चार मोबाइल एवं दो तास की गड्डियां की बरामद
विज्ञापन
आरा.
शहर के टाउन थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार को बरहबतरा गांव स्थित बगीचे में जुए के अड्डे पर धावा बोल दी. इस दौरान जुआ खेलते पांच लोगों को पकड़ लिया. उनके पास से पांच हजार 340 रुपये नकद, चार मोबाइल एवं दो तास की गड्डियां बरामद की गयीं. गिरफ्तार लोगों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी वीरमणी सिंह, टाउन थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला निवासी रवि कुमार, चौधरियाना निवासी मो. अली व भलुहीपुर निवासी मो शहजाद, मो सद्दाम एवं मो अख्तर शामिल हैं. इसकी जानकारी एसपी मिस्टर राज ने दी. उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि टाउन थाना क्षेत्र में गुप्त स्थान पर जुआ खेला जा रहा है. जिसके बाद टाउन थाना को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. टाउन थाना की पुलिस ने शहर के बरहबतरा मुहल्ला स्थित बगीचा में जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की कार्रवाई से जुआ एवं सट्टा खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










