साइकिल रैली निकाल कर महिलाओं को किया जागरूक

Updated at : 23 Feb 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

किशोरियों एवं महिलाओं को लैंगिक अपराध, हिंसा व उत्पीड़न से जुड़े विभिन्न पहलुओं की दी गयी जानकारी

विज्ञापन

आरा.

बिहार पुलिस सप्ताह-2025 (22 फरवरी से 27 फरवरी 2025 तक) का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में 23 फरवरी (रविवार) को महिला थाना द्वारा एक साइकिल रैली सह जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. अभियान का नेतृत्व महिला थानाध्यक्ष प्रियका कुमारी एवं अन्य महिला पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने किया. जागरूकता अभियान के तहत किशोरियों एवं महिलाओं को लैंगिक अपराध, हिंसा और उत्पीड़न से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गयी. अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करना था.इस मौके पर रेडक्रॉस की सचिव डॉ. विभा कुमारी एवं सुनिता कुमारी समेत अन्य उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन